मुख्य कृषि अधिकारी ने दी खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP ) की दी जानकारी।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 09 अगस्त 2025

*मुख्य कृषि अधिकारी ने दी खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की दी जानकारी*

खरीफ विपणन मौसम (केएमएस) 2025-26 के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों (MSP) के संबंध में मुख्य कृषि अधिकारी, धनपत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्रदान करने के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों में वृद्धि की है। इस वृद्धि का उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करने और ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के संसाधनों को बढ़ाना है।खरीफ फसलों के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (प्रति क्विंटल):

* धान (सामान्य): ₹ 2,369

* धान (ग्रेड ‘ए’): ₹ 2,389

* ज्वार (हाइब्रिड): ₹ 3,699

* बाजरा: ₹ 2,775

* रागी: ₹ 4,886

* मक्का: ₹ 2,400

* अरहर: ₹ 8,000

* मूंग: ₹ 8,768

* उड़द: ₹ 7,800

* मूंगफली : ₹ 7,263

* सूरजमुखी बीज: ₹ 7,721

* सोयाबीन (पीली): ₹ 5,328

* तिल: ₹ 9,846

* रामतिल: ₹ 9,537

मुख्य कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे इन मूल्यों से अवगत रहें और अपनी फसल को कम दाम पर न बेचें। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिले।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement