भारी वर्षा से बाधित यातायात मार्गों पर जिलाधिकारी की सतत मॉनिटरिंग* ।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत, 04 सितम्बर 2025

*भारी वर्षा से बाधित यातायात मार्गों पर जिलाधिकारी की सतत मॉनिटरिंग*

भारी वर्षा के कारण अवरुद्ध मार्गों को सुचारु कराने हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार लगातार स्थल निरीक्षण कर स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

जिलाधिकारी आज राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर धौन बस्टिया पहुंचे और मौके पर चल रहे कार्यों का जायज़ा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क को शीघ्रता से खोला जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जब तक मार्ग पूर्ण रूप से सुचारु न हो जाए, तब तक जेसीबी मशीनें और अन्य संसाधन निरंतर कार्यरत रहें।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी श्री अनुराग आर्या, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग श्री दीपक जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement