मुख्यमंत्री की मॉडल जिले की परिकल्पना में लोहाघाट ब्लॉक को ऐसा रूप व स्वरूप देंगे, जो अलग ही बनाएगा अपनी शान और पहचान- ब्लॉक प्रमुख। 

  मानेश्वर समाचार।

4 सितंबर 2025

मुख्यमंत्री की मॉडल जिले की परिकल्पना में लोहाघाट ब्लॉक को ऐसा रूप व स्वरूप देंगे, जो अलग ही बनाएगा अपनी शान और पहचान- ब्लॉक प्रमुख।

मुख्यमंत्री की मॉडल जिले की परिकल्पना में लोहाघाट ब्लॉक को ऐसा रूप व स्वरूप देंगे, जो अलग ही बनाएगा अपनी शान और पहचान- ब्लॉक प्रमुख। 

ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की सीखने व समझने की ललक ही उनकी बुनियाद को करेगी मजबूत- सीडीओ।

लोहाघाट। क्षेत्र पंचायत लोकतंत्र की ऐसी बुनियाद है, जहां से हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था शुरू होती है। जिसमें ग्रामीण जनप्रतिनिधि ग्रामीणों को साथ लेकर अपने गांव के भविष्य की बुनियाद रखते हैं। इसमें वही जनप्रतिनिधि सफल हो पाते हैं, जो पंचायती राज व्यवस्था की समझ रखने के साथ उसे समझने का प्रयास करते हैं। यह बात सीडीओ डॉ जीएस खाती ने बीडीसी की पहली परिचयात्मक बैठक में ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों का स्वागत करते हुए व्यक्त किये।उन्होंने अपने लंबे अनुभव को सांझा करते हुए कहा जनप्रतिनिधि पहले विभागीय प्रक्रिया की समझ रखते हुए यह सुनिश्चित करे कि विकास से जुड़े कर्मचारी तथा वे एक दूसरे के पूरक है। आपसी तालमेल एवं समन्वय पर जोर देते हुए उन्होंने कहा आप जितना सीखने का प्रयास व अभ्यास करेंगे, वह आपके पद की बुनियाद को उतना ही मजबूत करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की बैठक में निर्वाचित प्रतिनिधि ही भाग लेंगे, यदि बिना कारण तीन बैठकों वे शामिल नहीं होते हैं तो उनकी सदस्यता समाप्त हो जाएगी।

67 ग्राम प्रधानों की इस बीडीसी में अभी तक मात्र डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायते ही अस्तित्व में आ पाई है। जबकि बीडीसी के सभी 34 सदस्य मौजूद थे। बैठक का संचालन प्रभारी वीडियो रमेश चंद जोशी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख महेंद्र ढेक ने सीडीओ समेत सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए, मुख्यमंत्री के उस संदेश को पढ़कर सुनाया जिसमें उन्होंने सशक्त उत्तराखंड की परिकल्पना को लेकर अपने अनुभव व विचार सांझा किए थे। ब्लॉक प्रमुख ने कहा हम सब मिलकर ग्रामीण विकास को ऐसा रूप व स्वरूप देंगे, जो मुख्यमंत्री जी की परिकल्पनाओं के अनुरूप बनाए जा रहे हैं, मॉडल जिले में लोहाघाट ब्लॉक अपनी विशिष्ट शान व पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा सीडीओ द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के अनुरूप हम ऐसा ग्रुप बनाएंगे, जो हमारे आपसी संवाद की बुनियाद को मजबूत करेगा। बैठक में एसडीएम नितेश डांगर,डीपीआरओ भूपेंद्र कुमार, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी कमलेश बिष्ट के अलावा ब्लॉक स्तरीय सभी अधिकारी मौजूद थे।

योजनाओं की समझ व उसे जमीन पर उतारने का जुनून ही उन्हें बनाएगा सफल जनप्रतिनिधि- जिलाधिकारी।

चंपावत। यहां जिला मुख्यालय में ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा की अध्यक्षता में हुई बीडीसी की पहली बैठक में मुख्य अतिथि जिला अधिकारी मनीष कुमार ने कहा आज के डिजिटल युग में जबकि दुनिया हमारी मुट्ठी में है, जिस दिन जनप्रतिनिधि ठान लेंगे कि उन्होंने अपने गांव की तस्वीर बदलने के लिए उनमें नई सोच के साथ काम करने का जुनून पैदा होगा उसी दिन वे उस गांव के लोगों को गांव में ही रोजगार देने में सक्षम होकर मॉडल जिले की परिकल्पना को जमीनी रूप देने के लिए आगे आएंगे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement