स्वाला डेंजर जोन में ऊपर से पूरी पहाड़ी दरकने से राजमार्ग का 30 मी का हिस्सा हो गया है गायब।

मानेश्वर समाचार।

4 सितंबर 2025

स्वाला डेंजर जोन में ऊपर से पूरी पहाड़ी दरकने से राजमार्ग का 30 मी का हिस्सा हो गया है गायब।

जिलाधिकारी ने देर रात तक स्पॉट में रहते हुए टोर्च दिखाकर कार्य मैं तेजी लाने तथा कार्मिकों का बढ़ाया मनोबल।

चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने के लिए राजमार्ग के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के सभी प्रयासों में प्रकृति ही पानी फेरती जा रही है। पहले भारी वर्षा के कारण स्वाला डेंजर जोन में पहाड़ी से लगातार बोल्डर पत्थर और मलवा आने से सड़क से मलवा हटाने का कार्य जैसे तैसे किया जा रहा था। कल देर रात ऊपर से पूरी पहाड़ी ही नीचे आने से लगभग 30 मी. लंबी सड़क ही गायब हो गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार कल देर रात तक स्पॉट में रहते हुए मशीनों को टॉर्च दिखाते रहे, ताकि सड़क जल्दी खुल सके। लेकिन उनके तथा स्पॉट में डेरा डालें अधिशासी अभियंता दीपक जोशी व उनके सहयोगियों के अरमानों में उस समय पानी फिर गया, जब ऊपर से पूरी पहाड़ी दरक कर नीचे आ गई। जो अपने साथ उस स्थान का भूगोल ही बदल गई। तथा इस स्थान में 30 मीटर लंबी सड़क पूरी तरह गायब हो गई है। इससे यहां युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं लोगों का मनोबल भी गिरता जा रहा है।

जिलाधिकारी के अनुसार मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए मैदानी क्षेत्र को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्गो से ही यातायात शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

कल रात स्वाला डेंजर जोन से चंपावत की ओर बस्तियां गूठ में भी बड़ी पहाड़ी दरक कर सड़क में आ गई। ठीक इसी प्रकार रात में ही घाट में भी पहाड़ी धड़कने से पूरी सड़क मलबे से भर गई। जिसे रात भर मशीन चलाने के बाद उसे साफ किया गया। आज पिथौरागढ़ से चंपावत तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। एनएच के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी के अनुसार ताजा घटनाक्रम को देखते हुए उच्च अधिकारी भी यहां आ रहे हैं तथा अब विशेषज्ञों से भी इस संबंध में संपर्क किया जा रहा है। लगातार राजमार्ग बाधित होने से यहां की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होता जा रहा है। रोडवेज के लोहाघाट डिपो को अभी तक 7 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हो चुका है। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक श्री वर्मा के अनुसार रोज डिपो का घाटा बढ़ता जा रहा है। मैदानी क्षेत्रों से आवश्यक जिंसों की आमद न होने के कारण अब उनका अभाव भी महसूस किया जाने लगा है। जिलाधिकारी पूरी स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए हैं। उनका कहना है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी जिले में आवश्यक जिंसो की आपूर्ति बनाई रखी जाएगी।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement