राष्ट्रीय पोषण माह में चंपावत प्रथम स्थान पर*।

Spread the love

चम्पावत 28 सितंबर 2025

*राष्ट्रीय पोषण माह में चंपावत प्रथम स्थान पर*

*फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम में आंगनबाड़ी केंद्रों ने दिलाई जनपद को उपलब्धि*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद चंपावत ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों एवं लाभार्थियों के फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम में उत्कृष्ट कार्य के कारण मिली है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर 2025 को मध्यप्रदेश के धार से आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया था। इसी कड़ी में चंपावत जनपद के चारों विकासखण्डों में लगातार विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में 13 अगस्त से 13 सितंबर 2025 तक जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में आधार कैंपों का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 3119 लाभार्थियों एवं स्थानीय लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों में फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम को सशक्त करने में उल्लेखनीय सफलता मिली।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग चंपावत के प्रयासों से जनपद प्रदेश में फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम के क्रियान्वयन में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहा। यह उपलब्धि विभागीय अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की टीम वर्क और सभी जनप्रतिनिधियों एवं विभागों के सहयोग से संभव हुई।

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने महिला एवं बाल विकास विभाग की पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी और कहा कि विभाग आदर्श चंपावत के संकल्पों को साकार करने में लगातार तत्पर है। आगे भी पोषण मिशन से जुड़ी गतिविधियाँ इसी प्रकार जारी रहेंगी।

Jaya punetha editor in chief ।