अपर सचिव ने बाराकोट में विभिन्न योजनाओं की प्रगति का किया स्थलीय निरीक्षण व समीक्षा।

चम्पावत 23 जून, 2026

*अपर सचिव ने बाराकोट में विभिन्न योजनाओं की प्रगति का किया स्थलीय निरीक्षण व समीक्षा*

उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार अपर सचिव लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता में विकास खंड बाराकोट मुख्यालय में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में खंड विकास अधिकारी अवनीश कुमार उपाध्याय ने कृषि, उद्यान, ग्रामीण विकास, पेयजल, शिक्षा और मनरेगा सहित विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

योजनाओं के क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना आवश्यक है।

बैठक के उपरांत अपर सचिव ने ग्राम नौमाना का स्थलीय निरीक्षण कर डेयरी इकाई, पंचायत पुस्तकालय, प्राथमिक विद्यालय, एएनएम व आंगनबाड़ी केंद्र तथा पेयजल टैंक सहित विभिन्न परिसंपत्तियों का भौतिक सत्यापन किया।

इस अवसर पर विभागीय स्टॉल और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

अपर सचिव लक्ष्मण सिंह ने जोर देकर कहा कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और पारदर्शिता सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियों को परिणामोन्मुख कार्य संस्कृति अपनाने और हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए।

बैठक में जाहिद हुसैन, प्रेम प्रकाश, कविता टाकुलिया, तनुजा वर्मा, पूनम जोशी, उमेश जोशी, एडीओ भुवन पांडेय, वीपीडीओ ललित मोहन पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement