*स्वास्थ्य व शिक्षा सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने को सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश।*

Spread the love

चम्पावत 14 नवंबर 2025

**स्वास्थ्य व शिक्षा सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने को सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश।*

**संस्थागत सेवाओं में सुधार हेतु सीडीओ का फील्ड निरीक्षण, अधिकारियों को किया निर्देशित।*

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. जी.एस. खाती ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनबसा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनबसा तथा उपजिला चिकित्सालय टनकपुर का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपलब्ध व्यवस्थाओं, संसाधनों और सेवाओं का स्थल पर पहुँचकर गहन मूल्यांकन किया।

सीडीओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनबसा में मरीज सेवाओं, दवा उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था, प्रसूति कक्ष की स्थिति एवं रिकॉर्ड संधारण की जांच की। उन्होंने आवश्यक सुधारात्मक कदम सुनिश्चित करने तथा मरीजों को समयबद्ध गुणवत्तायुक्त सेवाएँ उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनबसा में शिक्षण व्यवस्था, स्मार्ट क्लासेज़, छात्राओं की उपस्थिति, स्वच्छता और आधारभूत संरचनाओं का निरीक्षण करते हुए सीडीओ ने शिक्षा की गुणवत्ता को और सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं के लिए सुरक्षित एवं प्रेरक शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया।

उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में सीडीओ ने आपातकालीन सेवाओं, ओपीडी, वार्डों में भर्ती मरीजों की स्थिति, साफ-सफाई, उपकरणों की उपलब्धता और कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संयुक्त चिकित्साधिकारी टनकपुर डॉ. घनश्याम तिवारी को अस्पताल व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और जनसुलभ बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार तथा माननीय मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल भी उपस्थित रहे।

सीडीओ डॉ. खाती ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आदर्श चंपावत के विज़न को साकार करने हेतु स्वास्थ्य, शिक्षा एवं मूलभूत जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर सतत एवं परिणामपरक कार्य आवश्यक है।

Jaya punetha editor in chief ।