उत्तरकाशी, यहाँ डीएम मिले कावंड़ियों से, कांवड़ यात्रा व्यवस्था को भी परखा।

मानेश्वर समाचार।

11 जुलाई 2025

डीएम प्रशांत आर्य ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में यात्रा कर रहे कांवड़ियों से मिलकर उनका हाल चाल जाना तथा यात्रा के दौरान उन्हें मिल रही सुविधाओं को परखा।

डीएम ने कावड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये तथा कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न आये इसके चलते यात्रा मार्ग पर सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने बताया कि प्रशासन ने कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतज़ाम किए हैं। उन्होंने सभी कांवड़ियों से प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का पालन करने और जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने विशेष रूप से सड़क सुरक्षा पर ज़ोर दिया तथा कांवड़ मार्ग और विश्राम स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने व कचरा निस्तारण करने व यात्रा मार्ग पर चल रहे भंडारों में भी स्वच्छता संबंधित नियमित जांच करते रहने के निर्देश दिये।

डीएम ने पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करने, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन या पुलिस से संपर्क करने को कहा। डीएम ने कहा कि यह यात्रा आस्था और भक्ति का प्रतीक है। सभी कांवड़िये आपसी सद्भाव, संयम और अनुशासन बनाए रखें तथा प्रशासन और सभी कांवड़ियों के सहयोग से यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होगी तथा प्रशासन को शिवभक्तों से पूर्ण रूप से सहयोग किए जाने की अपेक्षा है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement