*बसंत उत्सव 2026 : चंपावत की खुशबू से महका लोक भवन*।

Spread the love

चम्पावत 02 मार्च 2026

*बसंत उत्सव 2026 : चंपावत की खुशबू से महका लोक भवन*

देहरादून स्थित लोक भवन में 27 फरवरी से 1 मार्च तक उद्यान विभाग द्वारा आयोजित बसंत उत्सव–2026 में जनपद चंपावत ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नॉन-ट्रेडिशनल कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।

इस राज्य स्तरीय पुष्प एवं कृषि प्रदर्शनी में चंपावत को कुल चार पुरस्कार प्राप्त हुए।

जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली ने जानकारी देते हुए बताया लिलियम एवं डहलिया श्रेणी में श्री राजीव कुमार (वालिक, देवीधुरा, चंपावत) ने दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कार्नेशन श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट फार्मर (फ्लावर) श्रेणी में भी श्री राजीव कुमार को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में श्रीमती राधा राणा (चौड़ा, राजपुरा, चंपावत) को सब्जी, फल, मशरूम एवं हनी उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

उद्यान विभाग की ओर से एडीओ श्री प्रदीप पंचोली एवं श्री महेशानंद ने राज्यपाल महोदय से पुरस्कार प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया।

Jaya punetha editor in chief ।