*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकता: प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का प्रथम सत्र जुलाई से प्रस्तावित*।

चम्पावत 01 मार्च 2026

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकता: प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का प्रथम सत्र जुलाई से प्रस्तावित*

*विशेष सचिव खेल अमित कुमार सिन्हा ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन आगामी जुलाई माह से प्रारम्भ करने की तैयारियाँ तीव्र गति से की जा रही हैं।

विशेष सचिव, खेल एवं युवा कल्याण श्री अमित कुमार सिन्हा ने छमनिया, लोहाघाट स्थित निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया।

लगभग ₹25,696.63 लाख (रु० दो सौ छप्पन करोड़ छियानवे लाख तिरेसठ हजार मात्र) की लागत से निर्मित हो रहे इस महत्त्वाकांक्षी संस्थान के निरीक्षण के दौरान श्री सिन्हा ने कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंमे पूर्व में निर्मित मल्टीपरपज़ हॉल का अवलोकन करते हुए उन्होंने बालिकाओं हेतु छात्रावास एवं कक्षाकक्ष की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग प्रशिक्षण को सुदृढ़ करने तथा इंडोर खेलों की समुचित सुविधा विकसित करने पर विशेष बल दिया।

बालिकाओं के समग्र खेल कौशल विकास के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल उपकरणों की व्यवस्था आगामी जुलाई सत्र 2026-27 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होनी चाहिए, ताकि प्रदेश की बेटियाँ विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सम्पूर्ण परिसर को चैन लिंक फेंसिंग से सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

निर्माणाधीन सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण करते हुए विशेष सचिव ने हैमर थ्रो हेतु केज का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने, जंपिंग पिट को मानक अनुरूप विकसित करने तथा स्टीपलचेज़ रेस के लिए आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ करने हेतु आगामी अप्रैल माह से आवश्यक प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यवाही प्रारम्भ करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि जुलाई माह से नियमित शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ किया जा सके।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, उपजिलाधिकारी नीतू डागर, जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत, जिला क्रीड़ा अधिकारी पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट, प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ मनोज शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement