उत्तराखंड को मिलेगा नया राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन के नाम पर लगी मुहर; गुरमीत सिंह की लेंगे जगह
देहरादून। उत्तराखंड को जल्द नया राज्यपाल मिल सकता है। मध्य प्रदेश के बालाघाट से पूर्व लोकसभा सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इस फैसले के बाद उत्तराखंड के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में नई नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
मध्य प्रदेश की राजनीति में रहा है लंबा अनुभव
डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश की राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं। वह बालाघाट लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने मंत्री कार्यकाल के दौरान उन्होंने वन, परिवहन, खनिज साधन, स्कूल शिक्षा और जेल जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली।
राजनीति और प्रशासनिक कार्यों का उनका अनुभव अब उत्तराखंड में नई जिम्मेदारी के साथ देखने को मिलेगा।
गुरमीत सिंह की लेंगे जगह
उत्तराखंड के वर्तमान राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के स्थान पर डॉ. ढाल सिंह बिसेन को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही राज्यपाल पद पर बदलाव की प्रक्रिया शुरू होगी। अब उनके पदभार ग्रहण करने की औपचारिकताओं पर नजर रहेगी।
छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा के बाद विभिन्न राज्यों में संवैधानिक पदों पर बदलाव का रास्ता साफ हुआ है। उत्तराखंड में डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति को इस फैसले का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
फिलहाल, उनके कार्यभार संभालने की तारीख और शपथ ग्रहण से जुड़ी औपचारिक जानकारी का इंतजार रहेगा।
Jaya punetha editor in chief.




