*ग्रामोत्थान परियोजना से आरती देवी ने रची नई सफलता की कहानी*।

Spread the love

चम्पावत 24 जनवरी, 2026

*ग्रामोत्थान परियोजना से आरती देवी ने रची नई सफलता की कहानी*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण आजीविका सुधार एवं महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे प्रयास अब धरातल पर सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।

इन्हीं प्रयासों का परिणाम है, विकासखण्ड चम्पावत के गांव नायकगोठ की निवासी श्रीमती आरती देवी की प्रेरणादायक सफलता, जिन्होंने सरकारी सहायता और अपने परिश्रम से आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है।

आरती, एनआरएलएम द्वारा गठित किसान स्वयं सहायता समूह की सदस्य है, और ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा अनुबंधित ओम विकास संकुल से जुड़ी है।

परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से श्रीमती आरती को राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामोत्थान परियोजना का सहयोग मिला। यह परियोजना आईफैड (IFAD) और केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित है, जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की उद्यम आधारित गतिविधियों के माध्यम से आजीविका में वृद्धि करना है, ग्रामीण पलायन को रोकना तथा उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।

समूह बैठकों के दौरान श्रीमती आरती को उद्यम सम्बन्धी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हुई, तथा आरती द्वारा गौपालन के माध्यम से अपने परिवार की आजीविका में सुधार करने का मन बनाया गया।

ग्रामोत्थान परियोजना टीम द्वारा भौतिक सत्यापन एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात मानकों के अनुसार उन्हें गौपालन हेतु ₹1,00,000.00 की सहायता राशि प्राप्त हुई। इसमें ₹30,000.00 परियोजना का सहयोग, ₹50,000.00 बैंक ऋण (परियोजना के सहयोग से) तथा ₹20,000.00 लाभार्थी अंशदान शामिल था।

इस धनराशि से उन्होंने एक उत्तम नस्ल की गाय खरीदी तथा गौपालन प्रारंभ किया। शुरुआती कठिनाइयों के बाद स्थिति में सुधार हुआ। गाय प्रतिदिन 6-7 लीटर दूध देती है। जिससे वह ₹5-6 हज़ार प्रतिमाह अर्जित कर रही है।

Jaya punetha editor in chief ।