*16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रैली व क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन*।

Spread the love

चम्पावत 25 जनवरी 2026

*16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रैली व क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार आज जनपद मुख्यालय चम्पावत में गणतंत्र दिवस एवं 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

प्रातः 7:30 बजे गौरलचौड़ खेल मैदान से बस स्टेशन चम्पावत तक गणतंत्र दिवस एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता, सड़क सुरक्षा सप्ताह तथा सुरक्षित यातायात के संबंध में आमजन को जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को मतदाता दिवस शपथ एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ भी दिलाई गई।

इसके उपरांत गणतंत्र दिवस के पूर्व दिवस तथा 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रातः 9:00 बजे जनपद मुख्यालय स्थित अम्बेडकर पार्क से ढकना बडोला रोड होते हुए अम्बेडकर पार्क तक विभिन्न वर्गों की क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ एवं समापन मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चम्पावत तथा विशिष्ट अतिथि श्री प्रकाश तिवारी (विधायक प्रतिनिधि) एवं श्रीमती रेखा देवी (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के लगभग 60 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे—

ओपन पुरुष वर्ग (10 किमी):

प्रथम – पंकज महर, द्वितीय – सुनील कुमार, तृतीय – चंचल बिष्ट, चतुर्थ – कमल महर, पंचम – प्रकाश सिंह

ओपन बालिका वर्ग (5 किमी):

प्रथम – ऊषा थवाल, द्वितीय – गीतिका महर, तृतीय – अनीता रावत, चतुर्थ – अंजली रावत, पंचम – पुष्पा

15 वर्ष से कम आयु वर्ग, जूनियर बालक (5 किमी):

प्रथम – आरुष सिंह, द्वितीय – अमन गिरी, तृतीय – रमन बोहरा, चतुर्थ – अनुज बोहरा, पंचम – दिव्यांशु महर

जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने इस अवसर पर सड़क सुरक्षा एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय द्वारा मतदाता जागरूकता शपथ एवं नशा मुक्त भारत शपथ, जबकि यातायात निरीक्षक श्री हयात सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक देव नाथ गोस्वामी, जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा, चंदन सिंह अधिकारी, खेल विभाग से कृष्ण कुमार, सुनील जोशी, राजेंद्र प्रसाद, उमेश राय, कमल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।