*राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 100 वर्षीय मतदाता श्री गंगा दत्त जोशी सम्मानित*।

Spread the love

चम्पावत 25 जनवरी 2026

*राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 100 वर्षीय मतदाता श्री गंगा दत्त जोशी सम्मानित*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता एवं मतदाता सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी क्रम में तहसीलदार श्री जगदीश नेगी द्वारा 100 वर्षीय वरिष्ठ मतदाता श्री गंगा दत्त जोशी, निवासी पचपकरिया, टनकपुर को अपने दीर्घकालीन मताधिकार के प्रयोग, लोकतंत्र के प्रति निष्ठा एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने हेतु सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि श्री जोशी जैसे वरिष्ठ मतदाता लोकतंत्र की सशक्त नींव हैं, जिनका जीवनभर का मतदान अनुभव युवाओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाता है।

Jaya punetha editor in chief ।