चम्पावत 25 जनवरी 2026
*पीएमश्री योजना के तहत 56 मेधावी छात्र-छात्राएं राजस्थान शैक्षिक भ्रमण हेतु रवाना*
प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना के अंतर्गत जनपद चम्पावत के कक्षा 8 एवं कक्षा 10 के 56 मेधावी छात्र-छात्राओं को अंतरराज्यीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत राजस्थान राज्य के लिए रवाना किया गया।
विद्यार्थियों को ले जा रही बसों को विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं सहित रवाना किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे भ्रमण कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को विभिन्न राज्यों की संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों, सामाजिक परिवेश एवं शैक्षिक गतिविधियों को निकट से समझने का अवसर मिलता है, जिससे उनका ज्ञानवर्धन होने के साथ-साथ आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।
कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक शिक्षा) श्री मान सिंह, सहायक लेखाधिकारी श्री नंदन सिंह कार्की, जिला समन्वयक पीएमश्री विद्यालय श्री मनीष कुमार मौर्य, जिला समन्वयक श्री प्रभात पाण्डेय सहित श्री ललित मोहन भट्ट, श्री मनोज बिष्ट, श्री मंजुल तिवारी एवं समग्र शिक्षा कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
अंतरराज्यीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 56 मेधावी छात्र-छात्राओं को राजस्थान भेजा गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक बस में दो शिक्षक (एक पुरुष एवं एक महिला) तथा एक नोडल अधिकारी को स्कॉर्ट के रूप में तैनात किया गया है।
पीएमश्री योजना के अंतर्गत आयोजित यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं नवाचारपूर्ण सोच के विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जो उन्हें भविष्य के लिए बेहतर रूप से तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी।




