घटोत्कच मंदिर में हुआ हरित योग कार्यक्रम का सफल आयोजन।

मानेश्वर समाचार।

07 जून 2025

 

चंपावत- *हरित योग कार्यक्रम के तहत घटोत्कच मंदिर में हुआ कॉमन योगा प्रोटोकॉल अभ्यास*

 

11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की काउंटडाउन श्रृंखला के अंतर्गत शुक्रवार को घटोत्कच मंदिर, चंपावत परिसर में “हरित योग” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चंपावत के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

 

“हरित योग” भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की एक अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य योग अभ्यास को पर्यावरणीय जागरूकता से जोड़ते हुए प्रकृति के साथ समरस जीवन को बढ़ावा देना है। यह अभियान वृक्षारोपण सहित विभिन्न पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों के माध्यम से योग को पर्यावरण संरक्षण का माध्यम बनाता है।

 

कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रकाश सिंह, नोडल अधिकारी—11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, चंपावत के मार्गदर्शन में श्री बाल कुमार, श्री सुशील कलौनी एवं श्रीमती कमला द्वारा कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया।

 

राजकीय नर्सिंग कॉलेज, चंपावत की प्राचार्या डॉ. रश्मि के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से योग सत्र में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों—डॉ. गिरेन्द्र चौहान, डॉ. सुभाष राणा, श्री देवेन्द्र पंवार, श्री अरविन्द कुमार, श्री अमनमणि त्रिपाठी, श्री उपेन्द्र सिंह, कु. उमा, श्री हरीश कुमार, श्री महेन्द्र घम्याल, श्री कमल गिरी तथा श्री नरेन्द्र नाथ गोस्वामी की सहभागिता रही।

Jaya punetha editor in chief संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement