जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर की बड़ी कार्यवाही, दो निर्माण कार्य किए सील।

मानेश्वर समाचार।

07 जून 2025

 

*अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम ने दो निर्माण कार्य सील किए*

 

 

शुक्रवार को संयुक्त सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, चम्पावत के आदेशानुसार आज तहसीलदार चम्पावत श्री हरीश नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में राजस्व एवं प्राधिकरण की संयुक्त टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर की बड़ी कार्यवाही, दो निर्माण कार्य किए सील।

 

इस दौरान राजस्व निरीक्षक श्री पुष्कर नाथ, राजस्व उपनिरीक्षक श्री चंद्रशेखर पंत, सहायक अभियंता श्री सौरभ चंद एवं कनिष्ठ अभियंता सुश्री अल्का की मौजूदगी में तल्ली मादली, चम्पावत क्षेत्र में दो अनधिकृत निर्माणों को सील किया गया।

 

जांच में पाया गया कि श्री मदन सिंह एवं श्री कमल सिंह द्वारा जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृति लिए निर्माण कार्य किया जा रहा था। पूर्व में प्राधिकरण द्वारा दोनों को निर्माण कार्य रोकने के नोटिस भी जारी किए गए थे, किन्तु चेतावनी के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर यह कार्रवाई की गई।

 

प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी बिना स्वीकृति किए गए निर्माणों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों की अवहेलना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Jaya punetha editor in chief संवादाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement