लोहाघाट बाजार में घरेलू गैस सिलिंडरों के अवैध उपयोग पर कार्रवाई — तहसील प्रशासन के निर्देश पर चला गहन चेकिंग अभियान*।

चंपावत 11 अक्टूबर 2025

*लोहाघाट बाजार में घरेलू गैस सिलिंडरों के अवैध उपयोग पर कार्रवाई — तहसील प्रशासन के निर्देश पर चला गहन चेकिंग अभियान*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार, होटल एवं रेस्टोरेंट्स में सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा घरेलू गैस सिलिंडरों के अवैध उपयोग पर रोक लगाने हेतु, तहसीलदार परगना लोहाघाट के पर्यवेक्षण में लोहाघाट गैस सर्विस द्वारा लोहाघाट बाजार क्षेत्र में एक व्यापक गैस सिलिंडर चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान गैस सर्विस टीम एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न होटलों, भोजनालयों और रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर घरेलू उपयोग हेतु निर्धारित एलपीजी सिलिंडरों का व्यावसायिक प्रयोजनों में उपयोग पाया गया, जिस पर संबंधित स्वामियों को कड़ी चेतावनी जारी की गई।

तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि किसी भी प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग पाया गया तो कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

तहसीलदार लोहाघाट ने बताया कि यह अभियान जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे सुरक्षा एवं नियामक अनुपालन सुनिश्चितता अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

साथ ही, सभी होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों से अपील की गई कि वे केवल वाणिज्यिक गैस सिलिंडरों का ही उपयोग करें और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement