मानेश्वर समाचार।
चम्पावत 24 जुलाई 2025
*मुख्य विकास अधिकारी ने लोहाघाट के खेतीखान मतदान स्थल का किया निरीक्षण*
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के प्रथम चरण के मतदान के दृष्टिगत मतदान दिवस के अवसर पर, मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, डॉ. जी. एस. खाती ने विकास खंड लोहाघाट स्थित खेतीखान मतदान स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस निरीक्षण का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को निर्विघ्न एवं सुचारु रूप से संपन्न कराना सुनिश्चित करना था। डॉ. खाती ने मतदान केंद्र पर मतदाता लाइन प्रबंधन, और मतदान कर्मियों की तैयारियों सहित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का बारीकी से जायजा लिया।
उन्होंने उपस्थित मतदान अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों से बातचीत की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मतदाता बिना किसी बाधा या भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। डॉ. खाती ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने निर्देश दिए।




