*‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत न्याय पंचायतों में जनचौपालों का आयोजन — ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण*।

Spread the love

चंपावत 11 अक्टूबर 2025

*‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत न्याय पंचायतों में जनचौपालों का आयोजन — ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासन की योजनाओं को जनता तक सीधे पहुँचाने के उद्देश्य से, जनपद चम्पावत में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रमों के तहत विभिन्न न्याय पंचायतों में जनचौपालों का आयोजन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में न्याय पंचायत मोहनपुर (राजस्व ग्राम ज्ञानखेड़ा, विकासखंड चम्पावत) एवं न्याय पंचायत रौशाल (विकासखंड लोहाघाट) में जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु विशेष चौपालों का आयोजन किया गया ।

ज्ञानखेड़ा में आयोजित चौपाल में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा, ज्येष्ठ उप प्रमुख चम्पावत श्री भुवन चन्द्र पांडे, ग्राम प्रधान, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का स्थल पर ही निस्तारण किया गया।

वहीं, न्याय पंचायत रौशाल (विकासखंड लोहाघाट) में आयोजित चौपाल में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत, वन विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। चौपाल में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा जनहित से संबंधित कई विषयों पर तत्काल कार्यवाही की गई।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ग्रामीण अंचलों में समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।

“सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उस प्राथमिकता को मूर्त रूप देता है, जिसके अंतर्गत शासन, प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर जनकल्याण और सुशासन को सशक्त किया जा रहा है। यह पहल “आदर्श चम्पावत” के लक्ष्य की ओर एक और ठोस कदम है।

इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लोहाघाट सौरभ नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।