“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण।

चम्पावत 27 दिसम्बर 2025

*“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण*

राज्य सरकार के “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का जनपद चम्पावत में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है।

24 दिसंबर को सिप्टी में आयोजित शिविर के दौरान दुधपोखरा में विद्युत पोल से संबंधित समस्या की शिकायत जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के समक्ष रखी गई।

जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता विद्युत को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में अधिशासी अभियंता श्री विजय कुमार सकारिया द्वारा दुधपोखरा में आवश्यक विद्युत पोल स्थापित कर समस्या का समाधान कर दिया, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता, संवेदनशीलता एवं समयबद्ध रूप से करना सुनिश्चित करें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement