*सीए (CA) भूमि चिन्हित, पाटी ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांवों तक जल्द पहुंचेगी सड़क सुविधा*।

चम्पावत 27 दिसम्बर 2025

*सीए (CA) भूमि चिन्हित, पाटी ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांवों तक जल्द पहुंचेगी सड़क सुविधा*

पाटी ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांवों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिलने जा रही है। अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग लोहाघाट श्री हितेश कांडपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पाटी से बांस–बस्वाड़ी तक 5.25 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि पाटी से सांगो तक कुल 1.25 किलोमीटर सड़क के डामरीकरण एवं सुधारीकरण हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही सांगो से धिंघारूकोट बांस–बस्वाड़ी तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क के लिए पूर्व में पाँच बार सीए (CA) भूमि का प्रस्ताव निरस्त होने के बाद, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के प्रयासों से वन विभाग के साथ समन्वय कर अब उपयुक्त सीए भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है। अनुमति प्राप्त होते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement