*सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवनी – 2025 *

 मानेश्वर समाचार।

01 जुलाई 2025

 

*”सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान 2025″*

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के तत्वाधान में “सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन” अभियान के अन्तर्गत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत भवदीप रावते, ड्रग इन्सपेक्टर नीरज, फार्मेसिस्ट योगेश, एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त दिनांक को जनपद चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र के मार्केट स्थित शेखर मेडिकल स्टोर, बोहरा मेडिकल स्टोर, महरा मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया।

 

मेडिकल स्टोर में एक्सपॉइरी दवाइयों और उनकी बिक्री की जांच की गई, साथ ही एक्सपॉइरी दवाइयों के निस्तारण की जांच की गई।

 

इसके अलावा मेडिकल स्टोर पर मरीजों को क्रय की जाने वाली दवाइयों के पक्के बिलों की जांच की गई। मेडिकल स्टोरों पर फार्मेसिस्ट के लाइसेन्स और उनके द्वारा वास्तविक रूप से कार्य किए जाने की जांच की गई। मेडिकल स्टोरों के औचक निरीक्षण में जो कमियां पाई गई तथा मौके पर मौजूद मरीजों को एक्सपॉइरी दवाइयों के प्रति जागरूक रहने और पक्का बिल प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे जनपद चम्पावत में आगे भी जारी रहेगा।

 

*सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन योजना के अन्तर्गत यह कार्यवाही की गई।*

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement