मानेश्वर समाचार।
1 जुलाई 2025
स्वामी विवेकानंद जी के सिद्धांतों के अनुसार नर को नारायण मानकर काम कर रही हैं डॉ मृणालिनी
लोहाघाट।पहाड़ के लोग यहां की माटी में पले होने के बाद यदि विशेषज्ञ डॉक्टर हो जाए तो पहाड़ की ओर ही पीठ कर देते हैं लेकिन हजारों किलोमीटर दूर स्वामी विवेकानंद जी की कार्यस्थली पश्चिम बंगाल की 30 वर्षीय महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मृणालिनी मजूमदार यहां स्वामी जी के सिद्धांतों के अनुसार नर को नारायण मानकर जन सेवा करती आ रही है।इन्होंने तीन माह पूर्व लोहाघाट के उप जिला चिकित्सालय से अपनी सरकारी सेवा शुरू की थी इस दौरान उन्होंने डेढ़ दर्जन ऐसे क्रिटिकल ऑपरेशन कर महिलाओं की जान बचाई है जिसके लिए पहले उन्हें हल्द्वानी जाना पड़ता था इसके अलावा बच्चेदानी की ऑपरेशन आदि सभी कार्य ऐसी भावनाओं से किया जा रहे हैं जिससे न केवल सभी ऑपरेशन सफल हुए हैं बल्कि महिला रोगियों का रिफर होना भी बंद हो गया। डॉक्टर मृणालिनी का व्यवहार इतना मधुर है कि आधा रोग तो वह अपने व्यवहार से ही लील लेती हैं।
Jaya punetha editor in chief ।



