आपदाग्रस्त आधा दर्जन दुर्गम गांवों में पहुंचे डीएम का आदेश, तहसीलदार व बीडीओ हालात सुधरने तक आपदाग्रस्त क्षेत्र में रहेंगे तैनात।

देहरादून के दुर्गम आपदा प्रभावित गाँव फुलेत, छमरोली, सिमयारी, सिल्ला, क्यारी, सिरोना तक डीएम सविन बंसल पहुंचे। डीएम के पहुंचने पर प्रभावित ग्रामीण खुश हुए। प्रभावितों ने डीएम के पहुंचने पर यहाँ तक कहा कि नेता मालदेवता तक आते हैं और लौट जाते हैं।

डीएम ने आपदा प्रभावित इलाके में प्रभावितों से कहा कि सरकार, प्रशासन प्रभावितों के साथ है। डीएम ने कहा कि दुःख की इस घडी में पूरा प्रशासन हर पल प्रभावितों के साथ खडा है। आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद एवं राहत पहुंचाने का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। उक्त गांवों के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, ईई विद्युत राकेश कुमार, लोनिवि, पीएमजीएसवाई सहित ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

उधर निरीक्षण के बाद डीएम ने एक आदेश जारी कर तहसीलदार,बीडीओ एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी अग्रिम आदेश तक आपदाग्रस्त क्षेत्र में ही तैनात रहेंगे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement