हरेला पर्व पर हजारों लोगों ने प्रकृति का एहसान चुकाने के लिए धरती मां के आंचल को हरा भरा करने के लिए लगाए 50 हजार पौधे ।

मानेश्वर समाचार।

16 जुलाई 2025

हरेला पर्व पर हजारों लोगों ने प्रकृति का एहसान चुकाने के लिए धरती मां के आंचल को हरा भरा करने के लिए लगाए 50हजार पौधे।

 

विभिन्न स्थानों में लोगों ने अपने परिजनों ,शहीदों एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगाए पौधों की सुरक्षा का लिया संकल्प जिलाधिकारी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

 

चंपावत। हरेला पर्व पर आज मॉडल जिले में एक पौध संसार में लाने वाालीं “मां” और एक पौध हमे शरण देने वाली “धरती मां” के नाम पर श्रृद्धा एवं आस्था के साथ पौधा रोपण किया गया । वन पंचायत पुनेठी में आज हरेला पर्व पर सघन पौधारोपण किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पौध लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड में प्रकृति एवं संस्कृति का ऐसा अनोखा संगम है जिसमें प्रकृति के अहसान को चुकाने के लिए हर घर से लोग पौधा रोपण कर एक स्वस्थ परंपरा को जीवित रखे हुए है। डीएफओ नवीन चंद्र पंत ने कहा कि इस अभियान में आज के दिन विभिन्न संगठनों द्वारा 50हजार पौध लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने इस पुण्य के कार्य में सहयोग देने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे,विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, चेयरमैन प्रेमा पांडे,पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, डीएफओ नवीन चंद्र पंत ,आई टी बी पी के कमांडेंट संजय कुमार, एडीएम जयवर्धन शर्मा, सीडीओ डॉ.जीएस खाती , एपीडी विम्मी जोशी, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, सीओ एसएस राना आदि तमाम लोगों की मौजूदगी में सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया।

 

आईटीबीपी के हिमवीरों ने स्मृति पौध लगाए तथा प्रत्येक पौध में अपने नाम की पट्टी भी लगाई हुई थी।

 

इस अभियान में एसएसबी के पंचम वाहिनी के जवानों ने भी पौधारोपण किया।

 

चंपावत रेंज अंतर्गत वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी, लोहाघाट में वन क्षेत्राधिकारी एनडी पांडे, बूम रेंज में रेंजर गुलजार हुसैन, दोगाड़ी रेंज में वन क्षेत्राधिकारी धीरज जोशी, काली कुमाऊं रेंज में रेंजर राजेश जोशी, देवीधुरा रेंज में रेंजर श्याम सिंह करायत , भिंगराड़ा रेंज में हिमालय सिंह टोलिया के नेतृत्व में सघन पौधारोपण किया गया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement