भारी बारिश व मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए केदारनाथ यात्रा तीन दिन के लिये स्थगित ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार ।

1 अगस्त 2025

लगातार बारिश और मौसम विभाग द्वारा अगले तीन दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत रुद्रप्रयाग प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को 1 सितम्बर से 3 सितम्बर तक अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। डीएम प्रतीक जैन ने सभी संबधित अधिकारियों को सतर्कता के साथ आवश्यक तैयारियों के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।उधर डीएम ने यात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल अपनी यात्रा को स्थगित करें और अपने घरों में सुरक्षित रहें, जो यात्री पहले से यात्रा पर हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रुकने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

Jaya punetha editor in chief ।