मा.मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी*

चम्पावत,

 

*मा.मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी*

 

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में चम्पावत में निर्माण किये गए सर्किट हाउस (राज्य अतिथि गृह) का जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने अपर जिलाधिकारी श्री के.एन.गोस्वामी के साथ संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों गुणवत्ता, फाइनल फिनिशिंग तथा फर्नीचर सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को शेष कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि सर्किट हाउस के अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा फाइनल फिनिशिंग एवं अन्य शेष कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता के साथ-साथ परिसर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्किट हाउस के समीप बने हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड से सर्किट हाउस तक पहुंच मार्ग, हेलीपैड के आसपास की व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा एवं सुविधा से संबंधित बिंदुओं का जायजा लिया।उन्होंने हेलीपैड के आस पास बारिश से हो रहें मिट्टी के कटाव का अवलोकन करते हुये इसे सुधारीकरण कराए जाने की बात भी कही।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि सर्किट हाउस का निर्माण जनपद की स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक कुमाऊँनी स्थापत्य शैली में किया गया है। भवन में स्थानीय वास्तुकला के साथ प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरणीय संतुलन का भी ध्यान रखा गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत करेगा।

 

उन्होंने कहा कि सर्किट हाउस के निर्माण से जनपद में राज्य स्तरीय अतिथियों, अधिकारियों एवं विशिष्ट आगंतुकों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे प्रशासनिक एवं शासकीय गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलने के साथ ही जनपद में पर्यटन एवं विकास गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement