माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का 28 अगस्त को देवीधुरा (चम्पावत) दौरा, माँ बाराही धाम में आयोजित ‘बगवाल मेला’ में करेंगे प्रतिभाग*

चंपावत

 

*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का 28 अगस्त को देवीधुरा (चम्पावत) दौरा, माँ बाराही धाम में आयोजित ‘बगवाल मेला’ में करेंगे प्रतिभाग*

 

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को चम्पावत जिले के देवीधुरा क्षेत्र का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री प्रसिद्ध माँ बाराही धाम, देवीधुरा में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ‘बगवाल मेला’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

 

अपने प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार, माननीय मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10:45 बजे लोहियाहैड हैलीपैड, खटीमा (ऊधमसिंहनगर) से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:05 बजे जी०आई०सी० हैलीपैड, देवीधुरा (चम्पावत) पहुँचेंगे।

 

वहाँ से प्रस्थान कर वे पूर्वाह्न 11:20 बजे जिला पंचायत गेस्ट हाउस, देवीधुरा पहुँचेंगे, इसके पश्चात *माननीय मुख्यमंत्री माँ बाराही धाम, देवीधुरा में आयोजित विश्व प्रसिद्ध ‘बगवाल मेला’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रतिभाग करेंगे।*

 

मेला कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत दोपहर 02:00 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी कार द्वारा कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 02:10 बजे जी०आई०सी० हैलीपैड, देवीधुरा पहुँचेंगे। तत्पश्चात दोपहर 02:15 बजे वे हैलीकॉप्टर द्वारा देवीधुरा हैलीपैड से प्रस्थान कर दोपहर 02:35 बजे लोहियाहैड हैलीपैड, खटीमा (ऊधमसिंहनगर) के लिए प्रस्थान करेंगे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement