पूर्णागिरि मेले का 15 जून को होगा औपचारिक समापन, वीकेंड पर उमड़ा आस्था का सैलाब।

पूर्णागिरि मेले का 15 जून को होगा औपचारिक समापन, वीकेंड पर उमड़ा आस्था का सैलाब।

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच मेला व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा, स्थायी सुविधाओं के विकास को सरकार से मिल रही लगातार मंजूरी।

टनकपुर/चम्पावत। उत्तराखंड के प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि धाम में चल रहे वार्षिक मेले में वीकेंड के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले की निर्धारित समापन तिथि नजदीक आने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पूर्णागिरि क्षेत्र का सुहावना मौसम और बादलों की आवाजाही श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक सुख के साथ प्राकृतिक आनंद भी प्रदान कर रही है। इस बीच मेला मजिस्ट्रेट रहे डॉ. ललित मोहन तिवारी के पूर्व तैनाती स्थल के लिए कार्यमुक्त किए जाने के बाद उनके स्थान पर अब टनकपुर में नवागत उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है। वह वर्तमान में मेला मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्णागिरि मेले का औपचारिक समापन 15 जून को किया जाएगा। हालांकि श्रद्धालुओं की आवाजाही और धार्मिक गतिविधियां इसके बाद भी पूर्ववत जारी रहेंगी तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से समेटा जाएगा। मेला व्यवस्थाओं की समीक्षा को लेकर एसडीएम प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मेले के सफल संचालन पर चर्चा की। बैठक में सभी अधिकारियों ने विद्युत, पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया, जबकि यातायात व्यवस्था में भविष्य में और सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक में तत्कालीन मेला मजिस्ट्रेट डॉ तिवारी के कार्यों की भी सराहना की गई जिनके कारण मेले में समन्वय स्थापित करने में काफी आसानी हुई। अधिकारियों का मानना था कि जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा मेले की लगातार मॉनिटरिंग किए जाने से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ, जिसका सकारात्मक प्रभाव व्यवस्थाओं पर देखने को मिला।

एसडीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्णागिरि मेले को वर्षभर संचालित किए जाने की घोषणा के बाद यहां की सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को स्थायी स्वरूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी मनीष कुमार की पहल पर राज्य सरकार द्वारा लगातार धनराशि स्वीकृत की जा रही है। हाल ही में पूर्णागिरि मेले के लगभग 20 किलोमीटर क्षेत्र में स्थायी स्वच्छता व्यवस्था विकसित करने के लिए 1.95 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें से 78 लाख रुपये की प्रथम किस्त सुलभ इंटरनेशनल को जारी कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार 15 जून को जिलाधिकारी मनीष कुमार मेले के औपचारिक समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं जारी रहेंगी तथा जिला पंचायत द्वारा संचालित सुविधाओं को चरणबद्ध ढंग से समेटा जाएगा। इससे पूर्व मेला कमेटी के लोगों, पुरीहितो ने नए एसडीएम प्रमोद कुमार को मां पूर्णागिरी का पठ उड़ाकर उनका स्वागत किया गया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement