*आदर्श चंपावत’ की दिशा में एक और उपलब्धि: ₹217.54 लाख की लागत से 30 मीटर स्पैन स्टील गर्डर पुल तैयार*।

चम्पावत 08 अक्टूबर 2025

*आदर्श चंपावत’ की दिशा में एक और उपलब्धि: ₹217.54 लाख की लागत से 30 मीटर स्पैन स्टील गर्डर पुल तैयार*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ‘आदर्श जनपद चंपावत’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में जनपद में विकास कार्यों की रफ़्तार लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

इसी क्रम में, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में दूरस्थ क्षेत्रों में संपर्क सुविधा को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है।

टकनागुंठ से डांडा मल्ला तक जाने वाले मोटर मार्ग पर 30 मीटर स्पैन स्टील गर्डर मोटर पुल का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है तथा इसे आम जनमानस के यातायात हेतु खोल दिया गया है।

यह बहुप्रतीक्षित पुल 217.54 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। डांडा–काकनई मोटर रोड पर स्थित यह पुल अब क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित और अखंड संपर्क सुविधा प्रदान करेगा। पुल के निर्माण से इस मार्ग से जुड़े ग्रामों के लोगों को आवागमन में अभूतपूर्व सुविधा मिलेगी।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि यह पुल न केवल ग्रामीणों के लिए एक सुरक्षित एवं भरोसेमंद संपर्क मार्ग प्रदान करेगा, बल्कि किसानों को अपनी उपज बाजार तक शीघ्र पहुँचाने में भी अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। यह परियोजना मुख्यमंत्री जी की जनपद के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसका सीधा लाभ स्थानीय जनता को प्राप्त होगा। पुल के शुरू होने से अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अस्पताल, विद्यालय एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुँचने में समय की बचत होगी।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement