जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने किया भूमि पूजन, राजकीय इंटर कॉलेज में लगेगा नया हैंडपम्प*।

चंपावत 24, सितम्बर 2025

*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने किया भूमि पूजन, राजकीय इंटर कॉलेज में लगेगा नया हैंडपम्प*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार, राजकीय इंटर कॉलेज ककनई-बुडम में लगभग ₹4.03 लाख की लागत से नया हैंडपम्प स्थापित करते हुए आज जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने विद्यालय परिसर में भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की।

विद्यालय के प्रिंसिपल श्री गणेश गोस्वामी ने बताया कि इस हैंडपम्प के लगने से विद्यालय के 120 से अधिक बच्चों को प्रतिदिन स्वच्छ जल की सुविधा प्राप्त होगी। जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी साथ ही उन्हें पेयजल के लिए भी कही अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जल संस्थान के अधीशासी अभियंता को निर्देश दिए कि कार्य को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि बच्चों को अधिक सुविधा और सुरक्षित जल उपलब्ध हो सके।

इस दौरान मा0 क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंचला बोहरा, उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement