गोल्ज्यू महोत्सव 2026: जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने तैयारियों का लिया जायजा।

चम्पावत 03 मई, 2026

*गोल्ज्यू महोत्सव 2026: जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने तैयारियों का लिया जायजा*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप चम्पावत जिले को एक ‘आदर्श जनपद’ के रूप में स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि जनपद की सांस्कृतिक समृद्धि को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कल (04 मई, 2026) से *’गोलज्यू महोत्सव’* का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चम्पावत सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत संपन्न क्षेत्र है और इस प्रकार के आयोजनों से यहाँ के मेलों, लोक कलाओं और पर्यटन को एक नया वैश्विक पटल प्राप्त होगा।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि इस महोत्सव के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को यहाँ की अनूठी कला और संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। महोत्सव में स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को विशेष मंच प्रदान किया गया है ताकि वे अपने उत्पादों का बेहतर विपणन कर सकें और आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। इसके साथ ही, राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे आम जनमानस को सरकार की लाभकारी नीतियों की विस्तृत जानकारी मिल सके।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने सौंपे गए कार्यों को पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य इस महोत्सव के माध्यम से चम्पावत की कला, संस्कृति और पर्यटन का व्यापक विस्तार करना है, जिससे जनपद की एक विशिष्ट पहचान बन सके।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement