बारिश के बीच स्वाला क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता, समयबद्धता एवं यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर।

Spread the love

चम्पावत 04 मई, 2026

*बारिश के बीच स्वाला क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता, समयबद्धता एवं यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर*

स्वाला क्षेत्र में संचालित सड़क चौड़ीकरण एवं सुधार कार्यों की प्रगति एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बारिश के बीच स्थलीय निरीक्षण कर सुधारीकरण कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुधारीकरण कार्य की वर्तमान स्थिति, प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी मानकों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को तीव्र गति से पूर्ण किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए, जिससे आमजन को सुरक्षित एवं बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके।

बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विशेष रूप से यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए कि कार्यों के दौरान किसी भी स्थिति में मार्ग अवरुद्ध न होने पाए।

उन्होंने विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्र (हिल साइड) में बैंच निर्माण तथा डाउन साइड में सुरक्षा दीवार (सेफ्टी वॉल) के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क की मजबूती एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।