जनपद में आदर्श आचार संहिता निष्प्रभावी।

मानेश्वर समाचार ।

चंपावत 2 अगस्त 2025

 

*जनपद में आदर्श आचार संहिता निष्प्रभावी*

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के लिए लागू की गई आदर्श आचार संहिता को शुक्रवार सायं से निष्प्रभावी कर दिया गया है।राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त महोदय द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 21 जून 2025 के तहत, त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के सकुशल संपन्न होने के उपरांत, आदर्श आचार संहिता 01 अगस्त 2025 को शाम 6:00 बजे से निष्प्रभावी घोषित किया गया है।इस निर्णय के साथ ही जनपद में अब सभी प्रकार की सामान्य गतिविधियां बिना किसी प्रतिबंध के संचालित हो सकेंगी।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement