*पाटी में कल जिला स्तरीय तहसील दिवस का होगा आयोजन, जिलाधिकारी करेंगे जनसमस्याओं की सुनवाई*।

चंपावत 06 अप्रैल 2026

*पाटी में कल जिला स्तरीय तहसील दिवस का होगा आयोजन, जिलाधिकारी करेंगे जनसमस्याओं की सुनवाई*

प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय कमल चंद्र तिवारी ने जानकारी दी है कि मंगलवार, 7 अप्रैल को विकास खंड सभागार, पाटी में जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से शुरू होगा। इस दौरान जिलाधिकारी स्वयं जनता की समस्याओं और शिकायतों को सुनेंगे तथा उनका मौके पर निस्तारण करेंगे।

प्रभारी अधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपनी-अपनी विभागीय सूचनाओं और विवरणों के साथ अनिवार्य रूप से तहसील दिवस में प्रतिभाग करने हेतु कहा हैं, ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

 Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement