*बाराकोट में ‘किसान दिवस’ का आयोजन: मुख्य विकास अधिकारी ने कृषकों को आधुनिक तकनीक अपनाने हेतु किया प्रेरित*।

चम्पावत 12 मार्च 2026

*बाराकोट में ‘किसान दिवस’ का आयोजन: मुख्य विकास अधिकारी ने कृषकों को आधुनिक तकनीक अपनाने हेतु किया प्रेरित*

जनपद चम्पावत के विकासखंड बाराकोट के सभागार में गुरुवार को ‘किसान दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. गणेश सिंह खाती एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख बाराकोट श्रीमती सीमा आर्या उपस्थित रहीं।

जिला मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत कुमार के नोडल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के काश्तकारों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराना रहा।

किसान दिवस के दौरान सभागार परिसर में कृषि, उद्यान, पशुपालन, दुग्ध विकास, रीप विभाग तथा एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनका अतिथियों व कृषकों द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 150 से अधिक कृषकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा उन्नत खेती और उद्यानिकी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कृषकों की कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और विभिन्न सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए काश्तकारों को उनका अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें कृषि विभाग से एडीओ श्री अभिषेक, श्री विजय शर्मा, श्री अजय देवनाथ, श्री सूरज जायसवाल एवं सुश्री कल्पना नेगी, उद्यान विभाग से एडीओ श्री सुनील, डेयरी विभाग से श्री ललित कोटियाल, पशुपालन विभाग से श्री भुवन वर्मा, रीप से श्रीमती मनीषा तथा एनआरएलएम से श्रीमती दीपा राय शामिल रहीं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित कुल 29 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने कृषकों को स्वरोजगार और आधुनिक खेती के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बाराकोट श्री अवनीश कुमार उपाध्याय, जिला उद्यान अधिकारी श्री मोहित मल्ली, विधायक प्रतिनिधि श्री नवीन बगौली, जिला पंचायत सदस्य फर्तोला श्री योगेश जोशी, जिला पंचायत सदस्य रैघांव श्रीमती मनीषा कालाकोटी, ज्येष्ठ प्रमुख श्री दरबान मेहता, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. नारायण सिंह, पशुपालन विभाग से डॉ. टी.पी. यादव, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. रजनी पंत तथा नाबार्ड से श्रीमती स्वाति कार्की की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement