*मनिहारगोठ में हुआ राशन कार्ड सत्यापन कार्य*।

Spread the love

चम्पावत 12 मार्च 2026

*मनिहारगोठ में हुआ राशन कार्ड सत्यापन कार्य*

चंपावत जनपद के अंतर्गत ग्राम सभा मनिहारगोठ में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार राशन कार्डों के भौतिक सत्यापन का विशेष अभियान चलाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने बताया कि जिला पूर्ति विभाग की टीम ने क्षेत्र का भ्रमण कर पात्र और अपात्र लाभार्थियों की पहचान करने के उद्देश्य से घर-घर जाकर मानकों की जांच की। इस प्रक्रिया के दौरान अंत्योदय और पात्र गृहस्थी श्रेणी के कार्डधारकों के दस्तावेजों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। सत्यापन टीम ने ग्रामीणों को राशन कार्ड के नियमों के प्रति जागरूक करते हुए स्पष्ट किया कि जो परिवार अब मानकों के दायरे में नहीं आते हैं, वे स्वेच्छा से अपना कार्ड सरेंडर कर दें ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके।

विभाग ने चेतावनी भी दी है कि यदि सत्यापन के बाद भी कोई अपात्र व्यक्ति अनुचित तरीके से राशन लेते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। आगामी दिनों में इस प्रकार की जांच अन्य समीपवर्ती क्षेत्रों में भी जारी रहेगी।

इस दौरान पूर्ति विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।

Jaya punetha editor in chief ।