मुख्यमंत्री की परिकल्पना: स्वच्छ चम्पावत से बनेगा आदर्श चम्पावत, बनबसा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से होगा वृहद स्वच्छता अभियान का शुभारंभ।

Spread the love

चंपावत 16 जून 2026

*मुख्यमंत्री की परिकल्पना: स्वच्छ चम्पावत से बनेगा आदर्श चम्पावत, बनबसा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से होगा वृहद स्वच्छता अभियान का शुभारंभ*

जनपद चम्पावत को ‘स्वच्छ चम्पावत-आदर्श चम्पावत’ बनाने की माननीय मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना को साकार करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुरूप पूरे जनपद में जन-जागरूकता और जन-सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस के सुअवसर पर बनबसा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सम्मानित जनप्रतिनिधियों, स्थानीय जनता, विभिन्न सामाजिक संगठनों (एनजीओ) और एनएचपीसी सहित सभी विभागों से अपील की है कि वे इस कल के स्वच्छता कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और व्यापक जन-सहभागिता सुनिश्चित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के स्वच्छ व आदर्श उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाने में अपना अमूल्य योगदान दें ।

Jaya punetha editor in chief ।