मानेश्वर समाचार। जनपद
20 जून 2025
*योग दिवस पर जनपद भर में एक साथ होंगे सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम*
21 जून 2025 (शनिवार) को 11वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस जनपद चम्पावत में पूरे उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर *प्रातः 06:30 बजे से 08:00 बजे तक जनपद के विभिन्न स्थलों पर एक साथ योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।*
मुख्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम गौरलचौड़ मैदान, चम्पावत में आयोजित होगा, जिसमें नगर पालिका परिषद, चम्पावत की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के समन्वय में योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान आदि का अभ्यास कराया जाएगा। योग दिवस के आयोजन को सफल बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
जनपद में निम्न स्थानों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित होंगे –
*ब्लॉक मैदान, पाटी*
*कोलीढेक झील, लोहाघाट*
*स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर*
*एनएचपीसी परिसर, बनबसा*
इन कार्यक्रमों में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ, स्वयंसेवी संस्थाएँ, सामाजिक संगठन एवं आमजन बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे। योग कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति एवं आत्मिक संतुलन के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।
*जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे ने जनपदवासियों से अपील कि है कि वे अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेकर “योग से निरोग भारत” के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें।*
Jaya punetha editor in chief ।




