चम्पावत, 27 नवंबर 2025
*चम्पावत में आयुक्त/सचिव माननीय मुख्यमंत्री श्री दीपक रावत का एकदिवसीय भ्रमण*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सूचित किया कि आयुक्त, कुमाऊँ मंडल एवं सचिव माननीय मुख्यमंत्री श्री दीपक रावत एकदिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत कल 28 नवंबर को जनपद चम्पावत के दौरे पर आ रहे हैं।
भ्रमण के दौरान माननीय आयुक्त/सचिव निम्नलिखित कार्यक्रमों में शामिल होंगे:
विकास कार्य और परियोजनाओं का अवलोकन: इसमें मा0 मुख्यमंत्री घोषणाओं, जनपदीय नवाचारों और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा शामिल है।
बैठक की अध्यक्षता: विभिन्न विभागों और अधिकारियों के साथ विकास और परियोजना प्रगति पर विस्तृत चर्चा।
मीडिया संवाद: भ्रमण संबंधी जानकारी और योजनाओं के संबंध में मीडिया बंधुओं से प्रेस कॉन्फ्रेंस।
स्थलीय निरीक्षण: पर्यटन क्षेत्र में संभावनाओं का अवलोकन एवं पंचेश्वर क्षेत्र का निरीक्षण।
जनप्रतिनिधियों से संवाद: क्षेत्रीय समस्याओं और विकास संबंधी सुझावों पर विचार-विमर्श।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं।
Jaya punetha editor in chief ।




