सीएम धामी ने दिल्ली में थपथपाई लोहाघाट के कारीगरों की पीठ, स्टाल का किया निरीक्षण ।

सीएम धामी ने दिल्ली में थपथपाई लोहाघाट के कारीगरों की पीठ, स्टाल का किया निरीक्षण

-लोहाघाट ग्रोथ सेंटर संचालक एवं अमित लौह उद्योग के मालिक अमित कुमार ने प्रगति मैदान में लगाया स्टाल

लोहाघाट : नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय-अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लोहाघाट ग्रोथ सेंटर में बने लोहे के बर्तनों की जमकर बिक्री हो रही है। मेले में लगे अमित लौह उद्योग के स्टाल में बर्तनों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। 23 नवंबर को उत्तराखंड दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टाल में पहुंचे और कारीगर अमित और उनकी टीम का हौंसला बढ़ाया।

 

मुख्यमंत्री ने स्टाल में उपलब्ध लोहे की कढ़ाई, तवा, फ्राईपैन, इंडक्शन कढ़ाई, डोसा, तड़का पैन सहित अन्य बर्तनों एवं कृषि यंत्रों कोा देखा और कारीगरों की प्रशंसा की। अमित ने मुख्यमंत्री को विशेष लोहे की फ्रेम में बनी उनकी कलात्मक फोटो भेंट की।

 

अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड पैवेलियन अपना स्टाल लगाया था जहां देश-विदेश से आए लोगों ने लोहे के बर्तन खरीदे। बर्तनों की बिक्री से उनका और उनके साथ काम करने वाले करीगरों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने बताया कि करीगरों ने इन बर्तनों का निर्माण अपने हाथों से किया है। बर्तनों की गुणवत्ता और टिकाऊपन को देखते हुए इनकी मांग काफी अधिक है। स्टाल में समूह अध्यक्ष नारायणी देवी, महेंद्र कुमार, अमन कुमार, राकेश प्रसाद आदि सहयोग किया। मेले का आयोजन 14 नवंबर से 27 नवंबर तक किया गया।

Jaya punetha editor in chief ।

सीएम धामी ने दिल्ली में थपथपाई लोहाघाट के कारीगरों की पीठ, स्टाल का किया निरीक्षण ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement