कैंप कार्यालय, टनकपुर (चंपावत)

दिनांक: 03/05/2026

जनपद चंपावत के अंतर्गत ग्राम सभा गैड़ाखाली एवं उचौलीगोठ क्षेत्र में जंगली हाथियों एवं अन्य वन्यजीवों की गतिविधियों के संबंध में प्राप्त शिकायतों के क्रम में वन विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार उक्त संबंध में नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल जी द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी को अवगत कराया गया, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

इसी क्रम में क्षेत्र में विचरण कर रहे एक अकेले हाथी को वन विभाग की टीम द्वारा सुरक्षित रूप से नियंत्रित करते हुए सेनापानी के जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार आगे भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही, ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें एवं किसी भी प्रकार की वन्यजीव गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन/वन विभाग को दें।

प्रशासन एवं वन विभाग जनसुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

कैंप कार्यालय

माननीय मुख्यमंत्री, टनकपुर (चंपावत)**

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement