मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के तहत ग्राम पातल में पशु चिकित्सा शिविर*।

चम्पावत 21 सितम्बर 2025

*मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के तहत ग्राम पातल में पशु चिकित्सा शिविर*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार राजकीय पशु चिकित्सालय, सिप्टी चम्पावत द्वारा ग्राम पातल, ब्लॉक चम्पावत में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में पशुपालकों को उन्नत पशुपालन संबंधी जानकारी के साथ-साथ मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन एवं केसीसी जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, मानसून अवधि में पशुओं के रखरखाव और रोगों के रोकथाम हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी।

शिविर के दौरान कुल 36 पशुओं का उपचार किया गया। कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा बठला, पशुधन प्रसार अधिकारी श्री राहुल दरियाल और वैक्सीनेटर श्रीमती रेखा पाण्डे ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement