टनकपुर में सेप्टिक टैंक की सटरिंंग खोलने के दौरान हुआ हदसा, इंजीनियर सहित दो की मौत।

मानेश्वर समाचार।

7  सितंबर 2025

पीलीभीत का रहने वाला था मृतक मिस्त्री, अल्मोड़ा जिले के दन्या का निवासी था कंपनी का इंजीनियर

टनकपुर के अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कालेज में महिला छात्रावास के लिए बनाया जा रहा है सेप्टिक टैंक

टनकपुर/चम्पावत। डॉ. अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कालेज परिसर में निर्माणाधीन शौचालय के सेप्टिक टैंक की सटरिंग खोलने के दौरान हुए हादसे में कार्यदाई संस्था के इंजीनियर और एक मिस्त्री की दम घुटने से मौत हो गई। सेप्टिक टैंक महिला छात्रावास के लिए बनाया जा रहा था। टैंक में गए दो लोगों के वापस न लौटने की सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व दमकल विभाग के जवानों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू किया और अचेत अवस्था में दोनों को बाहर निकालकर एबुंलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दोनों का मृत घोषित कर दिया।

निकटवर्ती ग्राम छीनीगोठ स्थित इंजीनियरिंग कालेज में शौचालय पिट का निर्माण कराया जा रहा था। कुछ सप्ताह पूर्व पिट का लेंटर डाला गया था। इस लेंटर के लिए डाली गई सटरिंग को रविवार अपरान्ह खोला जा रहा था। सटरिंग को खोलने के दौरान मिस्त्री हसन पुत्र तौकीर रजा (24) निवासी ग्राम नौगांव, तहसील बीसलपुर, जिला पीलीभीत पिट में गया, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया। मिस्त्री के नहीं लौटने पर निर्माण करा रही कंपनी के इंजीनियर शिवराज चौहान (28) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी चगेटी भनौली, दन्या, जिला अल्मोड़ा भी पिट में कूद गए। वे कभी काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। आनन फानन में उप जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट महेश भट्ट और 108 की एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों ने अस्ताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement