सीएम धामी के ‘स्वच्छ और स्वस्थ चंपावत’ संकल्प को गति: बनबसा में जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान।

Spread the love

चंपावत 17 जून 2026

*सीएम धामी के ‘स्वच्छ और स्वस्थ चंपावत’ संकल्प को गति: बनबसा में जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान*

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के ‘आदर्श चंपावत’ स्वच्छ और स्वस्थ जनपद के विजन को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देशानुसार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती की देखरेख में बनबसा क्षेत्र के अंतर्गत एक विशेष ‘प्री योग स्वच्छता अभियान एवं जल संरक्षण जागरूकता महाभियान’ का आयोजन किया गया।

इस वृहद अभियान का मुख्य उद्देश्य आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजनों से पहले पूरे क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है, जिससे आम जनमानस एक पवित्र, शुद्ध और ऊर्जावान वातावरण में योग का पूर्ण लाभ उठा सके।

इस महाभियान को और अधिक व्यापक, प्रभावी तथा दूरगामी बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा इसमें SARRA (स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी) के तहत जल संरक्षण गतिविधि को भी विशेष रूप से जोड़ा गया।

अभियान के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को भविष्य में आने वाले जल संकट के प्रति सचेत किया गया। साथ ही, गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए वर्षा जल संग्रहण (रेन वॉटर हार्वेस्टिंग) और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की गई।

इस जन-जागरूकता और स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी वर्गों का अभूतपूर्व सहयोग देखने को मिला।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। इसके साथ ही, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बनबसा दीपक बुदलाकोटी सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, SARRA की विशेषज्ञ टीम, एसएसबी के जवाज़ स्थानीय ग्रामीणों और बनबसा नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने भी इस महाभियान में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई।

Jaya punetha editor in chief ।