जिला पंचायत चम्पावत की सामान्य बैठक 30 जून को, जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर होगा मंथन।

Spread the love

चंपावत 20 जून 2026

*जिला पंचायत चम्पावत की सामान्य बैठक 30 जून को, जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर होगा मंथन*

जिला पंचायत चम्पावत के सभाकक्ष में आगामी 30 जून 2026 को जिला पंचायत की एक महत्वपूर्ण सामान्य बैठक आयोजित की जा रही है।

इस बैठक की अध्यक्षता माननीय अध्यक्ष, जिला पंचायत, चम्पावत श्री आनंद सिंह अधिकारी करेंगे।

बैठक को लेकर जिला पंचायत प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जिसमें जनपद के विकास और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए इसे विभिन्न सत्रों में विभाजित किया गया है। इसी क्रम में बैठक का द्वितीय सत्र अपरान्ह 02:00 बजे से विशेष रूप से जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित किया जाएगा। अपर मुख्य अधिकारी ने जनपद के सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, ताकि क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा और भावी योजनाओं को अंतिम रूप दिया जा सके।

Jaya punetha editor in chief ।