वन विभाग बंदरों को पकड़कर लोगों को पहुंचा रहा है बड़ी राहत।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

6 अगस्त 2025

वन विभाग बंदरों को पकड़कर लोगों को पहुंचा रहा है बड़ी राहत।

लोहाघाट- नगर एवं आबादी वाले क्षेत्र में बंदरों को पकड़कर आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से वन विभाग ने अभियान शुरू किया है।डीएफओ नवीन चंद्र पंत के अनुसार नगरीय एवं इसके आस पास के गांव में बंदरों के उत्पात व लोगों को काटने की घटनाओं को देखते हुए इस क्षेत्रों में बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर उन्हें बधियाकरण के लिए रानीबाग हल्द्वानी ले जाया जा रहा है। फिलहाल लोहाघाट नगर समेत आस पास के गांव से इसकी शुरुआत कर दी गई है। रेंजर एचडी पांडेय के अनुसार 40 बंदरों को अभी तक पकड़ा जा चुका है तथा कई अन्य बंदर अपने साथियों को पिंजड़े में पकड़ता देखकर भाग जा रहे हैं। बंदरों की पहली खेप रानीबाग पहुंचने के बाद अन्य शेष बंदरों को दोबारा पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Jaya punetha editor in chief ।