जनपद ने एसआईआर के गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन अभियान में 99 प्रतिशत प्रगति, शनिवार शाम तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल होने की प्रबल संभावना।

Spread the love

चम्पावत 27 जून 2026

*जनपद ने एसआईआर के गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन अभियान में 99 प्रतिशत प्रगति, शनिवार शाम तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल होने की प्रबल संभावना*

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एसआईआर कार्यक्रम के दिशानिर्देशों एवं जनपद में जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए शनिवार प्रातः तक गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन लगभग 99 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। जिला प्रशासन को विश्वास है कि अभियान की वर्तमान गति को देखते हुए आज शाम तक एसआईआर प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूर्ण कर ली जाएगी।

अपर जिलाधिकारी श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी ने बताया कि यह महत्वपूर्ण अभियान जिलाधिकारी के सतत मार्गदर्शन, नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और गुणवत्ता के साथ संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा समय-समय पर समीक्षा बैठकें आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे अभियान निर्धारित समयसीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके।

उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर अल्मोड़ा जनपद लगभग 99.9 प्रतिशत प्रगति के साथ अग्रणी स्थान पर है, जबकि चम्पावत भी शीर्ष जनपदों में शामिल होकर दूसरे स्थान पर अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन, बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ), सुपरवाइजरों एवं समस्त कार्मिकों की प्रतिबद्धता और टीम वर्क का परिणाम है।

अपर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे बीएलओ एवं प्रशासनिक टीमों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित तैयार की जा सके।

जिला प्रशासन ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजरों एवं संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं।

अपर जिलाधिकारी ने बताया जनसहयोग, प्रशासनिक प्रतिबद्धता एवं कार्मिकों के अथक प्रयासों के बल पर चम्पावत आज शाम तक एसआईआर के प्रथम चरण के अभियान में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने की ओर तेजी से अग्रसर है।

Jaya punetha editor in chief ।