भेषज विकास इकाई चंपावत ने त्यारसों और कनाकोट पंचायतों में किसानों को बांटे रीठा के पौधे* ।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 19 अगस्त 2025

*भेषज विकास इकाई चंपावत ने त्यारसों और कनाकोट पंचायतों में किसानों को बांटे रीठा के पौधे*

भेषज विकास इकाई, चंपावत द्वारा ग्राम पंचायत त्यारसों और कनाकोट में 67 किसानों को रीठा के 2500 पौधे वितरित किए गए। इसका उद्देश्य किसानों की आर्थिकी को मजबूत करना और औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देना है।

प्रभारी भेषज इकाई संघ चम्पावत देव सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें पारंपरिक खेती के अलावा अन्य विकल्पों से जोड़ने की सरकारी योजनाओं का हिस्सा है। रीठा के पौधे किसानों के लिए अतिरिक्त आय का एक अच्छा स्रोत बन सकते हैं, क्योंकि इसकी बाजार में अच्छी मांग है। इस पहल से न केवल किसानों को लाभ होगा, बल्कि क्षेत्र में औषधीय और वनस्पति संपदा का विकास भी होगा।

इस दौरान विभागीय अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement